फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक हटाने को लेकर कर्मचारी की पिटाई, मामला सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक हटाने को लेकर कर्मचारी की पिटाई, मामला सीसीटीवी में कैदपीडीडीयू नगर। मुगलसराय में रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 के पास काली मंदिर के पीछे शनिवार को बाइक हटाने के विवाद में एक गेस्टहाउस कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक गेस्टहाउस के कर्मचारी सोनू कुमार ने गेस्टहाउस के सामने रास्ते में खड़ी एक बाइक को किनारे कर दिया था, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर पास के दूसरे गेस्टहाउस के मालिक ने पहुंचकर उसे पीट दिया। पीड़ित सोनू कुमार (निवासी कैथापुर) ने मुगलसराय कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें