फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज का फूंका पुतला, लगाए नारे

Wed, 21 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
चोपन में पाकिस्तान के प्रधानमंंत्री का पुतला फूंकते अखिल भातीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उड़ी स्थित सेना कैंप पर हुए हमले को लेकर मंगलवार की शाम अनपरा और शक्तिनगर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, विकास गोयल, सुमित मित्तल, नितेश चौहान, राजेश गुप्ता, गोपाल चौरसिया, नवीन झा, राजू गोयल, जितेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।शक्तिनगरः यहां के पीडब्ल्यूडी चौराहे पर पुतला दहन किया गया गया। इस मौके पर गुप्तेश्वर सोनी, परशुराम सोनी, अशोक अग्रहरि, संदीप मिश्रा, आनंद पांडेय, राहुल चंद्रवंशी, उदित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


घोरावलः आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार की शाम बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने घोरावल नगर के मेन तिराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव कुमार, प्रिंस कुमार, राम आसरे पटेल, प्रसून कुमार, नीतेश, प्रशांत, दीपक, सूर्या, शुभम, नंदलाल, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वैश्य समाज एसोसिएशन कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई।

इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि देश की सीमा पर दिवार बनाने के लिए पूर्व में कई बार देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को मांगपत्र भेजा जा चुका है।लेकिन अभी तक दिवार नहीं बनी। उन्होंने भारत सरकार से दिवार बनाए जाने की मांग की है। इस मौके पर राजेश केशरी, प्रकाश केशरी, शिवलोचन, मुनिराज, आनंद, अंजनी, बच्चा, बलराम, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें