सोनभद्र जिले के बहेराडोल जंगल में बुधवार को लगी आग बस्ती की ओर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को आग की चपेट में आने से एक महिला का मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन से जंगल में आग लगी है लेकिन वनकर्मी बुझाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान दीनदयाल ने बताया कि जंगल में लगी आग शुक्रवार को बस्ती तक पहुंच गई। आग की चपेट में बसमतिया देवी का मकान भी जल गया। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
कहीं आग घर में न लग जाए
जंगल किनारे रहने वाले महेश्वर, मोगल गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, अनमोल, शैलेश कुमार, सूरज राजदेव सहित आसपास के लोग कुएं में पंप सेट मशीन लगाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हवा जितनी तेज रफ्तार से चल रही है उसी गति से आग फैल रही है।