फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गैस सिलिंडर में रिसाव से घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। डाला नगर पंचायत के वार्ड दो मलिन बस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। इससे घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी की फायर सर्विस टीम ने घर में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन

मलिन बस्ती निवासी आजाद पुत्र सलीम ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह रसोई घर में खाना बन रहा था। इसी दारान खाना बनाते वक्त अचानक सिलिंडर में आग लग गई, सिलेंडर में आग लगने से घर में रखा एलसीडी टीवी, सेटटॉप बॉक्स, फर्राटा फैन, मिक्सर मशीन, रसोई का जरूरी सामान समेत कपड़ा जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना वार्ड सदस्य दो अवनीश पांडेय ने डाला पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आजाद के मुताबिक आग लगने से हजारों रुपये मूल्य के सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें