फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चाकू, लोहे के रॉड और डंडे से हमला, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर दस में सोमवार की रात में हुड़दंगई का विरोध करने पर मनबढ़ों ने चाकू, लोहे के रॉड और डंडे से लोगों पर हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। कुछ माह पहले भी सेक्टर दस में चाकूबाजी की घटना हुई थी। सेक्टर दस निवासी अरविंद उर्फ अर्जुन (35) और अभय सिंह ने कुछ दिन पहले बस्ती और नई कालोनी के रहने वाले इन युवाओं की हरकतों का विरोध करते हुए कालोनी में हुड़दंग मचाने से मना किया था।
जिस पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे अरविंद व अभय सिंह घर के निकट शिव मंदिर मैदान में मौजूद थे। जहां मौका देखकर 15 से 20 की संख्या में युवकाें का ग्रुप वहां पहुंचा। इसके बाद चाकू, लोहे के रॉड और डंडे से दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

भाई अभय को पिटता देख अभिषेक उन्हें बचाने के लिए गया। वहीं कलेश्वर सिंह, उनकी पत्नी किरन देवी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। कॉलोनी के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
हालांकि चाकूबाजी की घटना को पुलिस मामूली विवाद बता रही है। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें मारपीट करने वाले आरोपियों की संख्या 15 से 20 के करीब है।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों से लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़ित पक्ष से चार और आरोपी पक्ष से करन, रमेश, सूरज, बिरू, सोनू, अमन सहित कुल छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।

कुछ माह पहले भी हुई थी इसी इलाके में चाकूबाजी
कुछ माह पहले देर शाम के वक्त नगर के व्यस्त इलाके में छह से अधिक बाइकों पर सवार नकाबपोश गैंग ने नई बस्ती सेक्टर दस निवासी सनी (17) के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया था। भीड़भाड़ वाले इलाके में की गई इस दुस्साहसिक घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ खड़े हुए थे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें