फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विवादित जमीन का बैनामा कर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता सुभवंती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी सुभवंती देवी का कहना है कि कुछ लोगों ने उनके पति को चुर्क मोड़ के पास छह लाख रुपये में एक बिस्वा जमीन देने की बात कही थी। आरोप है कि उनकी बातों में आकर तीन लाख रुपये देकर जमीन ले लिया। बाद में पता चला कि जमीन चुर्क तिराहे के समीप नहीं, बल्कि रौप पहाड़ी के पास है। आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर बुनियाद भरवाने लगीं तो एक व्यक्ति ने कहा कि यह जमीन उसके नाम से है और काम बंद करवा दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सदर कोतवाल को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राबर्ट्सगंज के न्यू हाइडिल निवासी सुरेश सिंह यादव, रायपुर थाना क्षेत्र के बैनी निवासी अर्जुन यादव और सदर कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द निवासी छविनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें