फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परही के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील के परही गांव के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी पर मनमाने तरीके से सरकारी धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने ग्राम सभा परही में मानकों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से काम कराने का आरोप लगाया है। कहा है कि इसकी शिकायत कई बार पत्रक के माध्यम से अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। आरोप लगाया कि मनरेगा के कार्यों में ज्यादा गड़बड़ी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में विनय श्रीवास्तव, चंद्रभान, रामललित, प्रदीप, ब्रजेश यादव, राजकुमार, संदीप, विजय, प्रवेश, राजाराम, राजू, बंसराज, लवकुश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें