फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर टिप्पणी पड़ी महंगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही महिलाओं को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी चोपन निवासी एक युवक को भारी पड़ गई। एसपी सलमान ताज पाटिल के निर्देश पर चोपन पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के तहरीर पर की।
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया है कि चोपन निवासी ए के सोनकर के नाम से ट्विटर और फेसबुक अकाउंट हैं। दोनों अकाउंट पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। सावित्री देवी का आरोप है कि इसके पूर्व युवक सोशल मीडिया पर कई असलहों के साथ अपनी फोटो पोस्ट किया था। मामले को लेकर एसपी ने लाइसेंस निरस्तीकरण की भी संस्तुति की है। सावित्री का यह भी आरोप है कि जिस दिन से उन्होंने यह प्रकरण उठाया है। उसी दिन से उन पर दबाव बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जो टिप्पणी की गई है। वह महिलाओं के लिए काफी अपमान जनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें