सोनभद्र। फूड अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। बुधवार को ढाबा संचालक संदीप सिंह चंदेल ने डीएम से मिलकर पत्रक सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने डीएम को पत्रक देकर अवगत कराया है कि वह छपका मेें दानापानी नाम से ढाबा चलाते है। 24 जून की दोपहर करीब एक बजे खाद्य विभाग की एक टीम ढाबे पर पहुंच कर पनीर की मांग की। कर्मचारियों ने पनीर का पैसा मांगा तो बोले की वे लोग फूड विभाग से पनीर सैंपल के लिए लिए है। इसके बाद वे लोग पनीर पॉलीथीन में लेकर चले गए। उन लोगों ने पनीर का न पैसा दिया न ही कोई रिसिविंग दी। मुझे डर है कि उक्त सामग्री के साथ छेड़छाड कर या कुछ मिलाकर मुझे फंसाने का प्रयास कर सकते हैं। संदीप का कहना है कि व्यापारियों के साथ फूड विभाग के मामलों को उजागर करने में अपनी भूमिका निभाते रहे है। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। उधर जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि टीम ने दानापानी ढाबा से पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। ढाबा संचालक द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।