फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्वाट्सएप नंबर पर किसान पाएं समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कृषकों को समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यालय आना जरूरी नहीं है। किसान अपनी समस्याओं का समाधान व्हाट्सएप नंबर पर भी कर सकते हैं। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्मिकों के व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। इन व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से किसान अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अमरेश कुमार (मोबाइल नंबर 9473744805) को राबर्ट्सगंज, पंकज यादव (मो.7054791253) को चोपन, सालिग्राम (मो.9471837326) को चतरा, रविशंकर (मो.9198008594) को नगवां, राकेश कुमार सिंह (मो.7376040995) को घोरावल, सर्वेश कुमार सैनी (मो.9453139619) को दुद्धी, बृजेश कुमार (मो.8318448625 को म्योरपुर और राजेश कुमार (मो.7007714165) को बभनी ब्लॉक के किसानों के समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि किसान अपने आधार कार्ड, बैंक पास बुक आदि उपलब्ध कराकर डाटा को सही करा सकते हैं। इसके अलावा जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के कर्मचारी अभिषेक कुमार (मो.8112386038) के व्हाट्सएप नंबर एवं कार्यालय ई-मेल आईडी पर संबंधित अभिलेख भेज कर डाटा संशोधन करा सकते हैं। लाभार्थी स्वयं के स्मार्ट फोन अथवा कामन सर्विस सेंटर पर जाकर पीएम किसान डॉट गोव डॉट इन पोर्टल के फार्मर कार्नर लिंक से नाम अथवा इनवैलिड आधार को ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें