फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बकाएदारों से 5.73 लाख लेकर फाइनेंसकर्मी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर में संचालित फाइनेंस कंपनी का एक कर्मचारी वसूले गए लाखों रुपये लेकर चंपत हो गया। मामले की जानकारी होने पर कंपनी के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक प्रद्युम्न त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उनका कर्मचारी प्रकाश चंद्र लोन के वसूले गए लगभग 5.73 लाख रुपये लेकर पिछले दिनों फरार हो गया। खोजबीन के दौरान आरोपी के घर वालों ने पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन पिछले दिनों जब कंपनी के अधिकारियों ने दोबारा उसके घर वालों से संपर्क साधा तो उन लोगों ने रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी प्रकाश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें