जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। इन विषयों के कुल 378 शिक्षकों की तैनाती की जानी है। विद्यालय चयन के लिए विकल्प फार्म भरवाया गया। रविवार को महिलाओं और विकलांग शिक्षकों को इसके लिए बुलाया गया था।
जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में चयन के ए विद्यालयों की सूची प्रकाशित की गई।
पहले दिन महिलाओं और विकलांग अभ्यर्थियों को बुुलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी से तीन-तीन विद्यालयों का विकल्प मांगा गया है। महिलाओं और विकलांगों के बाद पुरूष अभ्यर्थियों को भी विकल्प भरने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उधर डायट में बीटीसी पुरूष वर्ग की काउंसिलिंग रविवार को की गई। इसमें लगभग तीन हजार लोगों को बुलाया गया था, जिसमें से करीब 50 लोग ही काउंसिलिंग कराने आए थे। डायट के लिपिक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी होनी है।