फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआर के लिए आएं आगे

Sat, 19 Sep 2015 11:39 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली में शनिवार को कर्मचारियों एवं अन्य सहभागियों के लिए सीएसआर (सामाजिक दायित्व से जुड़े कार्य) संबंधी दस दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


 एजीएम एचआर अनिल कुमार जाडली ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सीएसआर के प्रति व्यापक जन जागरूकता पैदा करना है।

उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन एमसी माझी ने कहा कि सीएसआर के कार्य को प्रभावी बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को रचनात्मक भूमिका निभानी होगी।

बतौर संकाय मानव सद्भावना विकास संस्थान जबलपुर से आए एके तिवारी ने कहा कि सीएसआर के लिए संसाधानों की कमी नही है। मिशन और विजन के साथ सामूहिक भागीदारी के जरिए कार्य किया जाए तो कार्य प्रेरणात्मक तो होगा,

सुव्यवस्थित तरीके से होने से समाज के लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक उप प्रबंधक राजभाषा आदेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण 19 से 28 सितंबर तक चलेगा। अजय कुमार चतुर्वेदी ने सभी का आभार ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें