फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाको गांव में सोमवार की रात आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीच बचाव कर रही पत्नी, भतीजा समेत परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नाको गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बाग है। गांव निवासी रामचंद्र (55) बाग में लगे पेड़ों की रखवाली करता था। बाग में लगे आम के पेड़ से फल तोड़ने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। सोमवार की रात रामचंद्र फोन पर इसे लेकर तेज आवाज में किसी से बात कर रहा था। बातचीत के दौरान ही गाली-गलौज सुनकर पड़ोसी लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए। खुद को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।
लाठी-डंडे से हमले में रामचंद्र को गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर पत्नी लीलावती, भतीजा नंदन, रूपा पत्नी नंदन आई तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई की। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। घायलों को पीएचसी चतरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गध्म। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बहादुर, उसके पुत्र ओमप्रकाश, जयप्रकाश, शिव प्रकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें