फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम लगभग 7.30 बजे हुए हादसे में एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रेणुकूट चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि पिपरी में रहने वाला अभिषेक पांडेय (18) पुत्र ताराशंकर पांडेय रेणुकूट से पिपरी की ओर जा रहा था। इस दौरान वह पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर उसे तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के जिगना का रहने वाला था। वह नगर में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करता था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें