फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा प्रीमीयर लीग के फाइनल में फाइटर की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
अनपरा प्रीमीयर लीग के फाइनल मुकाबले की विजेता टीम। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में अनपरा प्रीमीयर लीग का फाइनल मैच फाइटर और स्मेसर के बीच रविवार की देर रात खेला गया, इसमें फाइटर की टीम ने लक्ष्य हासिल कर लीग की विजेता बनी।
विज्ञापन

अनपरा प्रीमीयर लीग के मैच फरवरी में शुरू हो गए थे, लेकिन फाइनल मैच नहीं हो पाया था। सोमवार को लीग का फाइनल मैच फाइटर और स्मेसर के बीच खेला गया, इसमें पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मेसर ने 15 ओवर मे 8 विकेट खोकर कुल 98 रन बनाए और फाइटर टीम को 99 रनों का लक्ष्य दिया। टीम स्मेसर में सर्वाधिक रन अंकित ओझा ने 21 गेंदों मे 30 रन बनाए, अजीत बिंद ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलने उतरी फाइटर टीम ने 14.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लीग की विजेता बनी। इस दौरान इं असुरजीत शर्मा की फाइटर टीम से अजय शर्मा ने 11 गेंदों पर 19 रन और विजेंद्र राजभर ने 9 गेंदों पर 20 रन बनाए। लीग के अंतिम मुकाबले में मैन ऑफ द मैच इं अजय शर्मा रहे।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन आफ द सीरीज श्रीकांत वर्मा रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रवीण राय रहे। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं. दूधनाथ यादव ने विजेता टीम को कप और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान ई. निखिल चतुर्वेदी, इं. एस.पी. यादव, इं चंद्र प्रकाश, इं संजय सिंह, एस पी कुशवाहा, इं अजय शर्मा, प्रवीण वर्मा, इं सतीश यादव, इं पवन तिवारी, इं पीयूष राय, इं शैलेश यादव, इं बलराम गौड़, इं प्रवीण कश्यप, श्री ऋषिश वर्मा, इं विष्णु देव झा, प्रशांत उपाध्याय, सुजीत सोनी, विशाल शाही व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें