फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स की मौजूदगी में बांटी जाएगी उर्वरक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सहकारी समितियों पर उर्वरक लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। इससे सोशल डिस्टेसिंग का शत-प्रतिशत पालन नहीं हो पा रहा है। जरूरत के अनुसार उर्वरक न मिलने पर किसान भी हंगामा करते हैं। एसपी ने थाना प्रभारियों को सचिवों के डिमांड पर फोर्स मुहैया कराने को कहा है। ताकि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किसान उर्वरक प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की डिमांड बढ़ती जा रही है। प्रशासन लगातार किसानों को आवश्यकतानुसार खाद मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है, फिर भी समस्या बनी हुई है। पिछले दिनों बभनी ाब्लॉक के कई सहकारी समितियों पर उर्वरक न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा था। किसानों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से खाद की व्यवस्था कराने की मांग की थी। यही हाल अन्य ब्लॉकों के सहकारी समितियों समेत अन्य केंद्रों का है। सुबह ही किसान उर्वरक लेने समितियों पर पहुंच जा रहे हैं। लेकिन अधिकांश किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिली है। इससे खफा होकर किसान सचिवों से नोकझोंक भी करना शुरू कर देते हैं।
परासी दूबे साधन सहकारी समिति के सचिव संतोष त्रिपाठी ने कोतवाली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी मुहैया कराने के लिए पत्र सौंपा। उनका कहना है कि काफी भीड़ होने के कारण उर्वरक का वितरण करने में दिक्कत होती है। इसी तरह की समस्याओं का सामना अन्य समितियों के सचिवों को करना पड़ रहा है। हालांकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। जिन सचिवों को सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता होगी उन्हें मुहैया कराया जाएगा। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि थाना प्रभारियों को शांतिपूर्ण ढंग से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए उर्वरक वितरण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें