फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टोल प्लाॅजा पर महिला अधिवक्ता और परिजनों से मारपीट

विज्ञापन
लोढ़ी टोल बूथ पर मारपीट के बाद हंगामा करता पीड़ित पक्ष। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाॅजा पर रविवार को हंगामा हुआ। महिला अधिवक्ता ने टोल कर्मियों पर अपने और परिजनों-रिश्तेदारों के साथ मारपीट और गला दबाकर हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। दो टोल कर्मियों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को साैंपते हुए महिला अधिवक्ता का बाल पकड़कर घसीटने का भी आरोप लगाया गया है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने टोल प्लाॅजा पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता अर्पिता पांडेय ने दी तहरीर में कहा है कि वह नवीन सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे के साथ कार से ओबरा जा रही थीं। दोपहर तीन बजे के करीब लोढ़ी टोल प्लाॅजा पर पहुंची तो वहां जाम लगा था। नवीन गाड़ी से उतरकर टोल बूथ पर जाम का कारण जानने पहुंचे। टोल कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो टोल कर्मी रामजी तिवारी निवासी भौली थाना कूरारा, जिला हमीरपुर और सर्वेश यादव निवासी करमीशिपुर, थाना मालीपुर, जिला अंबेडकर सहित अन्य ने उन पर लाठी-डंडे, राॅड से हमला बोल दिया। महिला अधिवक्ता का कहना है कि शोरगुल पर वह, गरिमा और अवनीश मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमले में नवीन का सिर फट गया। रामजी और सर्वेश ने नवीन का गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की। महिला अधिवक्ता और उसकी बहन गरिमा को धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि कार्यालय में भी ले जाकर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें