फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरा हाथ पकड़ा, दुपट्टा खींच लिया, इसलिए मार डाला', नाबालिग भाई-बहन ने की थी युवक की हत्या; जानें मामला

Thu, 05 Jun 2025 11:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में तीन दिन पहले एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस की जांच में नाबालिग भाई-बहन पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने सच्चाई बताई, जो चाैंकाने वाली थी।
विज्ञापन
भाई-बहन ने की थी हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र सीमा से लगे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में तीन दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग भाई-बहन को हिरासत में लिया है। छेड़खानी से आजिज होकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। बहन के दुपट्टे से गला घोंटकर भाई ने युवक को मार डाला था।

विज्ञापन


गढ़वा थाने के बीछी गांव में दो जून की सुबह राजेश केवट (19) का शव रास्ते में होरिल केवट के घर के पास मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच में जुट गई। 

गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया कि राजेश केवट की हत्या नाबालिग भाई-बहन ने गला घोंट कर की थी। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया कि राजेश किशोरी को छेड़ता था। रात करीब साढ़े दस बजे किशोरी गांव में बरात देखने जा रही थी। इसी दौरान राजेश केवट ने नशे में उसका हाथ पकड़ और दुपट्टा ले लिया। किशोरी शोर मचाने लगी। खुद को बचाने के लिए राजेश को थप्पड़ से मारने लगी।

इसी बीच उसका भाई वहां आ गया। उसने गुस्से में दुपट्टे से राजेश का गला घोंट दिया। प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी ने बताया कि हत्या के बाद भाई-बहन ने राजेश के शव को चिलबिल के पेड़ के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें