जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के तहत विकास खंड राबटर्सगंज में 140 प्रधान पद के लिए कुल 1 हजार 411 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 832 पुरूष उम्मीदवार और 586 महिला प्रत्याशी है।
नगवां ब्लाक के 52 प्रधान पदों के सापेक्ष 445 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें 271 पुरूष और 174 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नागरिकों से निडर होकर पूरी आजादी के साथ स्वेच्छा पूर्वक मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि अगर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अगर कोई उम्मीदवार मतदाता को प्रलोभन/लालच देता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित उपजिलाधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अथवा निकटवर्ती पुलिस अधिकारी को दें।
चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की व्यवस्था के साथ ही जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील है। कोई नागरिक/मतदाता अपनी शिकायत जिला कंट्रोल रूम के टेलीफोन 05444-222455, 05444-224144, 05444-223055 कर सकता है।