फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में युवक की मौत: दुधमुंहे बच्चे के सिर से उठा पिता का साया, एक साल में उजड़ गया महिला का सुहाग

Fri, 10 Jul 2026 04:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला के हथवानी गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रेलर की चपेट में आने से निजी कंपनी के कर्मी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार आशुतोष गुप्ता (25) की मौत हो गई। वह रेणुकूट स्थित निजी कंपनी में कार्य करता था। एक माह पहले ही उसे बेटा हुआ था। बच्चे से मिलकर वह चंदौली स्थित घर से रेणुकूट लौट रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
चंदौली के जमुनीपुर निवासी रामटहल गुप्ता का पुत्र आशुतोष रेणुकूट स्थित निजी कंपनी के पार्टरूम (जनरल शिफ्ट) में कार्यरत था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक माह पहले बच्चा हुआ था। वह छुट्टी लेकर घर गया था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए रात में ही रेणुकूट लौट रहा था। 

हाथीनाला से आगे बढ़ते ही रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ उदयभान राव ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें