फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पथरीले मार्गों से छठ घाट पहुंचेंगी व्रती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर प्रशासन ने रंग-रोगन और टेंट लगाकर छठ घाटों को सजा दिया है, लेकिन घाट तक पहुंचने वाले मार्ग दुरुस्त नहीं हो सके हैं। इस कारण छठ पूजा के लिए घाट की ओर से जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन

दंडवत करते घाट तक जाने वाली व्रती महिलाओं को पथरीली राह से गुजरना होगा। नगर के वार्ड नंबर 20 में डीह बाबा से लेकर जयनाथ ट्रेडर्स तक मार्ग पथरीला है।
वार्ड नंबर 7 पूर्वी परासी में पाइप लाइन का कार्य करा रहे ठेकेदार ने सड़क खोदकर छोड़ दिया। वार्ड नंबर 3 रेणुसागर मोड़ पर हाईवे से छठ घाट तक सड़क जर्जर हो चुका है।
वार्ड नंबर 14 में हाईवे से छठ घाट जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब है। रास्ते में गड्ढे भी हैं। इसके साथ ही राख पाइप लाइन के किनारे भी सड़क अभी कच्ची है। वार्ड नंबर दो के 21 नंबर पुलिया छठ घाट पर पहुंचने के लिए खड़ा ढलान और कच्ची सड़क है।
विज्ञापन

चढ़ते उतरते समय लोगों के गिरने का डर बना रहता है। इसी वार्ड के डिस्चार्ज चैनल के किनारे छठ घाट पर पहुंचने के लिए कच्चा व पथरीला मार्ग है। छठ व्रती महिलाएं घर से घाट तक नंगे एवं दंडवत (लेटकर) घाट तक पहुंचती हैं। कच्चे मार्गों के नुकीले पत्थर व्रतियों को चुभेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें