फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फासिल्स पार्क परिसर में आग से नुकसान

Sat, 09 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
फासिल्स पार्क परिसर में आग से नुकसान
विज्ञापन
 चोपन थानाक्षेत्र के सलखन गांव में स्थित ऐतिहासिक फासिल्स पार्क परिसर में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना में सिद्ध, साखू, आंवला, पलास, तेंदू के साथ ही बांस के पेड़ जल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई।  शनिवार को दोपहर बाद करीब एक बजे फासिल्स पार्क परिसर में आग लग गई। हवा का रुख तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वह पार्क से सटे गरगजवा पहाड़ी तक पहुंच गई।  
विज्ञापन
पास स्थित वन विभाग का प्लॉट भी आग की चपेट में आ गया। इससे फासिल्स पार्क और पहाड़ी में लगे पौधे जल गए। घटना में सिद्ध, साखू, आंवला, पलास, तेंदू के साथ ही बांस के पेड़ जल गए। अनुमान है कि आग से करीब एक लाख रुपये से ज्यादा के पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। करीब डेढ़ बजे फायर ब्रिगेड वाहन ने आग पर काबू पा लिया। यदि फायर ब्रिगेड को आने और देर होती तो आग की लपटें पास स्थित गेहूं के खेत चपेट में ले लेतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें