कलेक्ट्रेट में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने कृषि से जुड़ी तमाम समस्याएं उठाईं। धान खरीद में किसानों को हो रही परेशान का मुद्दा उठा तो डीएम ने भरोसा दिलाया कि खरीद केंद्र पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अफसर क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे।
बैठक में डीएम सीबी सिंह ने कहा कि भारत किसानों का देश है। किसानों को प्रोत्साहित किये बिना देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने डिप्टी आरएमओ, जिला सहायक निबंधक सहायक समितियां, उप निदेशक कृषि के साथ ही धान खरीद से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान की कड़ी मेहनत से उपजे धान, जो उनकी गाढ़ी कमाई के रूप में धान क्रय केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं, धान क्रय केन्द्र प्रभारी पूरी तत्परता के साथ मानक के अनुरूप किसानों का धान मैत्रीपूर्ण व्यवहार के साथ खरीदना सुनिश्चित करें। केंद्रों व अधिकृत मिलरों पर किसानों के बैठने, पेयजल आदि की मुकम्मल व्यवस्था की जाय। डबैठक में एडीएम रामचंद्र, उप निदेशक कृषि जगदीश प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिकारी आरके सिंह यादव, डिप्टी आरएमओ अंशु माली शंकर आदि मौजूद रहे।