फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान खुद जमा कर सकेंगे रिकवरी की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सम्मान निधि उठा रहे आयकर श्रेणी के किसानों को नोटिस जारी करते हुए वसूली शुरू हो गई है। अब तक पांच सौ से अधिक आयकर श्रेणी के किसान रिकवरी की धनराशि जमा कर चुके हैं। रिकवरी धन जमा करने के लिए विभाग की तरफ से सहूलियतें भी दी जा रही हैं। नई व्यवस्था के तहत आयकर श्रेणी के किसान खुद धनराशि जमा करके विभाग में रसीद जमा कर सकते हैं और आगे होने वाली विभागीय कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में कुल 2,03,242 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 1500 किसान आयकर देने वाले हैं। शासन के निर्देश पर आयकर श्रेणी में आने वाले किसानों के खाते में जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रिकवरी विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में चिह्नित किए गये 1500 किसान ऐसे हैं जो आयकर जमा करते हैं या फिर जमा करने के लिए रिटर्न फाइल किया है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अब तक करीब 550 किसानों ने नोटिस के बाद पैसा वापस कर दिया है। अब तक 40 लाख से ज्यादा की रिकवरी हो चुकी है। अभी 950 किसानों ने रिकवरी की राशि वापस नहीं की है। ऐसे किसान स्वयं भी सरकारी धन जमा कर कार्रवाई से बच सकते हैं।
इस तरह से जमा करें रिकवरी की धनराशि
उप कृषि निदेशक ने बताया कि रिकवरी के लिए bharatkosh.gov.in पर ऑनलाइन धनराशि जमा कर उसकी एक प्रति उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कर दें। वेबसाइट पर जाकर नॉन रजिस्टर्ड पर क्लिक करें। दिए गए फार्म को भरें। कुल किश्तों की पूर्ण धनराशि जोड़कर डालें और अपना नाम व पूर्ण पता डालें और आगे एड पर क्लिक करके आगे बढ़े व निर्देशानुसार फाइनल पेमेंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें