फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नारेबाजी कर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को राबर्ट्सगंज विकास खंड के हिंदुआरी तिराहे के पास अनिता बौद्ध और इसरावती पटेल की अगुवाई में किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां जलाईं। इसके साथ ही उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने सरकार पर किसानों की जायज मांगों को पूर्ण न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इस नाते दिल्ली बार्डर पर कड़ाके की ठंड में किसानों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार किसानों के 23 उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पूरे देश में लागू करें। सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला है। डॉ. ओपी मौर्य, गुरु गोपाल सिंह कुशवाहा, राजकुमार बौद्ध, अनिल कुशवाहा, रामेश्वर भाई पटेल, लक्ष्मी नारायण, रमाशंकर यादव, श्रवण पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें