फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल नीति के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की रेल नीति के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व जिला सचिव सुशील यादव के नेतृत्व में ओबरा पीजी कॉलेज चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सुशील यादव ने कहा कि मोदी सरकार अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए रेल विभाग को तबाह कर रही है। जनहित के लिए चलाई जा रही ट्रेनों को जानबूझ कर बंद रख उद्योगपतियों के हित के लिए ट्रेने चलायी जा रही हैं। सरकार अपने छिपे एजेंडे के तहत गरीबों के लिए चलाये जाने वाली पैसेंजर सहित सैकड़ों एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद रख रही है। सरकार ने गुजरात में जनता के तीन हजार करोड़ की लागत से बनाई गयी स्टेच्यू आफ यूनिटी पर कम पहुंच रहे पर्यटकों से हो रहे जिल्ल्त से बचने के लिए अब रेल विभाग को भारी घाटे में ले जा रही है। कोरोना काल में ट्रेनों को बंद रख कई महंगे किराए वाली गाड़ियां संचालित कर रही है। छात्रनेता राजेश कुमार राका ने कहा कि सरकार की रेल नीति में दिन रात ट्रेनों का संचालन कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को फ्रीज किया जा रहा है। साथ ही रात्रि सेवा भत्ता में कटौती किया जा रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि करीब 10 माह से तमाम गरीबों के लिए हितकारी यात्री ट्रेनों को कोरोना के नाम पर बंद रखा जा रहा है,लेकिन भाजपा के एजेंडे के तहत कई ट्रेने चलाई जा रही हैं। तब कोरोना का संकट नहीं दिखाई पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान हरिओम, धीरज, रमेश कुमार, सचिन कुमार, अहमद नूरानी, राजेश, आनंद, पंकज, उदय एवं मोटिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें