फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नहर की टेढ़ी खोदाई का किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक अंतर्गत बलुई बंधी से निकली कुरूहुल माइनर की इन दिनों नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। नहर की खोदाई जेसीबी से की जा रही है। खोदाई टेढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन

इसका क्षेत्र के किसान एवं ग्रामीणों ने विरोध किया है। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की। जितेंद्र कुमार मौर्या, रामचंद्र मौर्य, संतु, दिनेश, जामवंत, उमराव, इंन्द्रजीत मौर्य आदि ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग जेबीसी भाड़े पर लेकर कार्य कर रहे हैं।
आरोप है कि नगर की खोदाई में मनमानी की जा रही है। आड़े तिरछे नहर की खोदाई करके आस-पास के किसानों की भूमि अतिक्रमण किया जा रहा है। सड़क जाम कर आवागमन भी बाधित कर दिया गया। जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में बलुई बंधी प्रखंड के सहायक अभियंता रामचंद सिंह ने बताया कि गांव के दो पक्षों के आपसी विवाद को लेकर जेसीबी आपरेटर ने नहर की खोदाई लाइन सेंटर से कुछ जगह गलत की थी। जो मौके पर जाकर आपरेटर को सही गाइड लाइन का सख्त निर्देश देकर कार्य करने की सलाह दे दी गई है। जिससे सभी किसान संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें