फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : स्कूल में बुलाई जाएगी मनोवैज्ञानिक टीम,11 बच्चे अचानक हुए अचेत, पखवाड़े भर में दूसरी घटना

Mon, 23 Dec 2024 07:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सिंगरौली के स्कूल में 11 बच्चों के अचानक अचेत होने की सूचना के बाद प्रशासनिक खलबली मच गई। आनन फानन में पहुंची टीम ने सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार शुरू हुआ। बताते चलें कि पखवाड़े की ये दूसरी घटना है और हालांकि प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को समझाकर शांत किया है लेकिन मनोवैज्ञानिक टीम बच्चों की जांच के लिए बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिनगर सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में स्थित एक स्कूल के 11 बच्चे सोमवार को अचानक अचेत हो गए। पखवाड़े भर में हुई दूसरी घटना से खलबली मच गई। एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने मौके पर पहुंच हाल जाना। वहीं, जरूरी निर्देश दिया। घटना बैढ़न विकास खंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराझांपी में हुई। सोमवार को 11 छात्र-छात्राएं इंटरवल होने से पहले अचानक बेहोश हो गए हैं। एक के बाद एक बच्चे कक्षा में बेहोश होकर गिरने लगे।

विज्ञापन


इसकी जानकारी छात्रों के अभिभावकों को हुई तो वो भी हैरान रह गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने तत्काल इसकी सूचना डीईओ को देते हुए बीमार बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। चिकित्सकों ने बच्चों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। वहीं बच्चों के बीमार होने की सूचना पर एसडीएम सृजन वर्मा व डीईओ एसबी सिंह तत्काल स्कूल पहुंचे। शिक्षकों से बच्चों के बीमार होने के संबंध में जानकारी ली। उक्त विद्यालय में लगातार दूसरी बार बच्चे बीमार हो गए।

बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल के शिक्षक दहशत में आ गए। हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि फिर से मनोवैज्ञानिक की टीम बुलाकर जांच कराई जाएगी। फिलहाल स्कूली बच्चों के परिजन भी इस घटनाक्रम के पुर्नावृत्त से बेहद चिंतित हैं ।
विज्ञापन


बीमारी को समझ नहीं पाई मनोवैज्ञानिक टीम
 बीते सात दिसंबर को पिपराझांपी स्कूल में बच्चे बीमार हो गए थे। उस दौरान रीवा से मनोवैज्ञानिक की टीम बुलाई गई थी। स्कूल में पहुंची टीम ने बारीकी से परीक्षण कर बच्चों से पूछताछ किया लेकिन कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद रीवा की टीम वापस लौट गई। अब 15 दिन बीत जाने के बाद स्कूल में फिर से वही घटनाक्रम बच्चों के साथ घटित हो गया है। जिससे अब शिक्षा अधिकारी फिर से टीम बुलाकर जांच कराने की बात कह रहे  हैं।

सिंगरौली अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह की माने तो बीते सात दिसंबर को भी यही स्थिति सामने आई थी। जिसकी फिर से पुनरावृत्ति हुई है और पिपराझांपी स्कूल के 11 बच्चे एक साथ बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें