फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तोपंत ठेंगड़ी की मनाई गई जन्मशताब्दी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के पकरी गांव में भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उप? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। किसानों को उनकी खेतों में उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से पारित तीनों कानून किसानों के हित के खिलाफ हैं। सरकार की ओर से चौथा कानून बना कर समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी दी जानी चाहिए। ताकि खुले बाजार में सभी खरीदार समर्थन मूल्य पर खरीद करने के लिए बाध्य हो सकें। ये बातें भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर राबर्ट्सगंज ब्लॉक के पकरी गांव में आयोजित दो दिवसीय समारोह के समापन कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दत्तोपंत का मानना था कि जन संगठन के दबाव के कारण सत्ता में बैठा व्यक्ति किसानों के पक्ष में काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से पारित तीनों कानून किसानों के हित के खिलाफ हैं। सरकार की ओर से चौथा कानून बना कर समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी दी जानी चाहिए। ताकि खुले बाजार में सभी खरीदार समर्थन मूल्य पर खरीद करने के लिए बाध्य हों। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों के अवलोकन के आधार पर उन्होंने कई भविष्यवाणी की। किसानों की दुर्दशा और पीड़ा को समझते हुए देश में किसानों के संगठन भारतीय किसान संघ की स्थापना की। उनका मानना था कि जब तक देश के किसान संपन्न नहीं होंगे, देश परम वैभव तक नहीं पहुंच पायेगा। समारोह में संगठन के प्रांत अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, शीतला प्रसाद सिंह, शिवकांत, भैयाराम मौर्य, युगल किशोर मिश्र को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फूलचंद्र सिंह पटेल, रामजी, इंद्रासन सिंह, अखिलेश सिंह, भोला सिंह, कृष्णमुरारी मिश्र, अरुण प्रताप सिंह, डा.प्रसन्न पटेल, नागेश्वर तिवारी, नित्यानंद, महेन्द्र जायसवाल, राम बहादुर सिंह, प्रभूपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें