फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन में आयोजित प्रदर्शनी में जाएंगे सोनभद्र के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजभवन में चार मार्च से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिले के किसान भी प्रतिभाग करेंगे। जिले से करीब 20 से 25 की संख्या में प्रगतिशील किसान अपनी अपनी उपज का स्टॉल लगाएंगे। इस प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसान को नकद पुरस्कार के साथ ही राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजभवन में फरवरी माह में ही प्रादेशिक फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जानी थी लेकिन अब यह चार मार्च से आयोजित होगी। बताया कि प्रदर्शनी की कुछ खासियत है। प्रत्येक वर्ग में इनाम की धनराशि दोगुनी कर दी गई है। प्रदर्शनी में सबसे अधिक अंक पाने वाले प्रतिभागी को 51 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रदेश भर के प्रगतिशील किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। जिले के दुद्धी क्षेत्र के किसान विद्यासागर मधुमक्खी पालन करते हैं। मानपुर के बाबूलाल सब्जी की खेती और गौरही गांव के विद्यापति जैविक खाद के साथ ही मशरूम सहित अन्य खेती कर रहे हैं। इन तीनों किसानों के साथ ही जिले से करीब 25 किसान इन प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। जिले के जो किसान प्रदर्शनी में शामिल होना चाहते हैं वे चार मार्च को राजभवन लखनऊ पहुंचकर प्रदर्शनी में शामिल हो सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसानों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें