फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्र प्रदर्शनी में सम्मानित किए गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से करमा मंडल क्षेत्र में मंगलवार को कृषि यंत्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कृषि यंत्रों का सामूहिक पूजन किया गया। साथ कार्यक्रम में मौजूद किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि किसान कृषि यंत्रों का पूजन करते हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए ही कृषि विधेयकों को पास कराया है। उन्होंने कांग्रेस पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस कांग्रेस कृषि यंत्रों का जलाकर किसान विरोधी कार्य कर रही है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री गोविंद यादव, अजित रावत, प्रकाश पांडे, बालेंद्र पटेल, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, रॉबिन सिंह, संतोष सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष यादव, सुरेश कुमार, जयप्रकाश, संजय शर्मा, दुर्गेश, वरुणा तिवारी प्रदीप पांडेय, लक्ष्मी नारायण, ओम प्रकाश, मनीष मिश्रा, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें