फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयल भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने से लगा जाम

विज्ञापन
रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आयल लदी टैंकर के दुघर्टना ग्रस्त । - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार को सुबह आयल लदा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद टैंकर को हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

झारखंड के रांची से आयल लेकर क्षेत्र में स्थित आद्योगिक संस्थान आ रहा टैंकर मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे मुर्धवा से लगभग दोकिलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना होने के बाद टैंकर में भरा आयल पूरे सड़क पर बहने लगा। ढाल की वजह से आयल काफी दूर तक बह रहा था। इस दौरान कई बाइक सवार सड़क पर आयल गिरा होने की वजह से फिसल कर गिर गए। जिससे उन्हें चोटें भी आईं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों की सहायता से पूरे सड़क पर मिट्टी डलवाया और क्रेन की मदद से टैंकर को किनारे कराया। तब जाकर लगभग 6 घंटे बाद सुबह 11 बजे यातायात बहाल हो सका। टैंकर चालक विनोद यादव निवासी रमना ने बताया कि टैंकर के आगे का दोनों चक्का अचानक निकल गया। जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें