फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: यूरिया खाद न मिलने पर भड़के किसान, हाईवे पर लगाया जाम; वाहनों की लग गईं लंबी कतारें

Mon, 18 Aug 2025 03:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने सोमवार को सड़क जाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति और लैम्पस में यूरिया खाद होने के बावजूद किसानों को वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों का सब्र सोमवार को टूट गया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष किसान सड़क पर उतर आए और तहसील मोड़ स्थित कस्बा चौकी के पास नेशनल हाईवे-39 पर जाम लगा दिया। अचानक हुए प्रदर्शन से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।

विज्ञापन




किसानों का आरोप है कि पिछले पांच दिनों से वे क्रय-विक्रय समिति और लैम्पस का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। उनका कहना है कि बीते शुक्रवार को समिति और लैम्पस में 200-200 बोरी यूरिया खाद आई थी, बावजूद इसके किसानों को वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इससे नाराज किसानों ने चेतावनी दी कि उनके साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि समय से खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो इसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें