ओबरा। ग्राम सभा कोटा के टोला भक्सीहवा में शुक्रवार को किसानों ने खुली बैठक का आयोजन कर नई खतौनी लिखने में हुई गड़बड़ी को लेकर नाराजगी जताई। इस मुद्दे पर आंदोलन की रुपरेखा भी तैयार की।
ग्राम सभा कोटा के कोटा खास, अम्माटोला, जुड़वानी, भक्सिहवा, जोखनागड़ई, डहकूडंडी, चरकपथरी विभिन्न टोलो से आए किसानाें ने खतौनी में गड़बड़ी को बड़ी साजिश का हिस्सा बताया। किसान रंगलाल गोंड एवं दीनानाथ केवट ने कहा कि हमारी जमीन को निजी कंपनी ने अधिग्रहण कर मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रही है। ग्राम सभा कोटा में नई खतौनी लिखने में हुई धांधली के विरुद्ध लेखपाल और तहसील प्रशासन से तमाम किसान मिलकर सुधरवाने के लिए मांग करेंगे। दीपू शर्मा, चंद्रवंशी ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो पत्राचार के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे।