फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा और टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकर्ता कल्याण सेवा समिति की जिला इकाई ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। आशा और संगिनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में नारे लगाए। ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि आशाओं के अधिकार में लगातार कटौती की जा रही है। मातृ वंदन योजना आशा कार्यकर्ता के माध्यम से संचालित होता था, मगर इसे अब आंगनबाड़ी को सौंप दिया गया है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ आशा और आशा संगिनी को सम्मानजनक वेतन के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए। इसके अलावा स्मार्टफोन से ऑनलाइन रिपोर्टिंग में आ रही परेशानियों के मद्देनजर टैबलेट देने, आशाओं की मृत्यु होने पर उनके परिवार को प्राथमिकता देते हुए विशेष सहायता प्रदान करने आदि मांग की। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्य ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना चौबे, माया देवी, जानकी देवी, रेखा, तारा, बिंदू, मंजू, संगीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें