फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर धान खरीद बंद होने से किसान मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के क-चपकी धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान खरीद शुक्रवार से बंद करा दिए जाने से किसान मायूस हो गये। क्रय केंद्र पर रजिस्टर्ड किसानों को यह बताया गया था कि 28 फरवरी तक धान खरीद की सरकारी योजना जारी रहेगी लेकिन शुक्रवार की सुबह ब्लाक बभनी से पहुंचे नोडल अधिकारी एडीओ सहकारिता ने नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर तत्काल प्रभाव से धान खरीदी पर रोक लगा दी। इससे क्षेत्रीय किसानों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

किसान इसके पहले गेहूं बुआई में लगे थे। धान की मड़ाई संपन्न कर सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने जब पहुंचे तो क्रय केंद्र बंद देख अवाक रह गए। जानकारी करने पर बताया गया कि लखनऊ से ऑनलाइन पोर्टल बंद कर देने से 22 जनवरी से धान खरीदी बंद करा दिया गया है। इससे किसानों में असंतोष है। इस बाबत किसान राजेंद्र सिंह बघेल, राजकुमार सिंह, लल्लूबाबू, जगदीश सिंह, पन्नलाल, रामजी, राहुल सिंह, अरविंद सिंह सहित तमाम किसानों ने बताया कि पिछले साल भी फरवरी माह तक धान खरीद किया गया था लेकिन इस बार सरकार ने जनवरी में ही खरीद बंद कर दिया। अगर धान खरीद बंद ही कराना था तो क्रय केंद्र बंद करने से पहले किसानों को सूचना देनी चाहिए थी। इससे किसान समय से पूर्व अपना धान बेच लेते। इस बाबत क्रय केंद्र के सचिव अयोध्या प्रसाद केशरी ने बताया कि लखनऊ से पोर्टल बंद कर दिया गया है। जो भी खरीद होती है ऑनलाइन होती है। जैसे ही पोर्टल चालू होगा धान की खरीद फिर शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें