फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइब्रिड धान की खरीद के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान की खरीद किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हाइब्रिड और मंसूरी धान की खरीद किए जाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि हाईब्रिड धान की खरीद नहीं की गई तो बडे़ पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर धान खरीद में मनमानी की जा रही है। उनका कहना था कि जिले में काफी संख्या में किसान हाइब्रिड धान की खेती करते हैं। हाइब्रिड की खेती करने के लिए बीज पर अनुदान भी मिलता है, लेकिन जब बेचने की बारी आती है, क्रय केंद्रों पर मनमानी की जाने लगती है। इसकी वजह से किसानों को परेशान होना पड़ता है। कई किसान अपनी उपज बेचने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। खरीद न होने से औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। उधर, प्रदर्शन करने वालों में गिरीश पांडेय, श्रीकांत त्रिपाठी, विनोद पांडेय, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें