अनपरा। एनसीएल बीना में रोजगार की मांग को घरसड़ी, चन्दुआर, बरवानी, बांसी आदि गांवों में 40 से ज्यादा विस्थापित उपवास पर बैठे हैं। विस्थापित नेता अंकुश दुबे ने चेतावनी दी कि अभी तो हर घर से एक सदस्य उपवास पर बैठा है। रोजगार देने की मांग पूरी नहीं हुई तो एनसीएल प्रबंधन के खिलाफ वह सपरिवार उपवास पर बैठेंगे। साथ ही आंदोलन भी तेज किया जाएगा।
उपवास पर बैठने वालों में संतोष दुबे, उपेन्द्र दुबे, शारदा प्रसाद, कमलेश वर्मा, विवेक मिश्रा, आदित्य दुबे, महेंद्र कुमार पनिका, गोपाल पनिका, सुनील पनिका, अर्जुन पनिका, विजय पनिका, सन्नी जायसवाल, संदीप, उमा पनिका, संजय, जमुना खरवार, मनोज खरवार, लालता, प्रदीप आदि शामिल रहे।