फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किसानों ने चकबंदी अधिकारी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव स्थित सेमरिहवा बस्ती में किसानों ने चकबंदी में मनमानी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। चक्का जाम कर चकबंदी अधिकारी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि मनमाना सर्वे और चकबंदी की जा रही है। बीते 13 फरवरी को भैसवार गांव के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर गांव में चकबंदी की व्यापक अनियमितता की शिकायत की थी।
इस पर डीएम ने चकबंदी अधिकारी को गांव में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी चकबंदी अधिकारी ने गांव में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी ने 28 अप्रैल को गांव में तीन टीम बनाकर कब्जा परिवर्तन का निर्देश दे दिया गया। चकबंदी विभाग की टीम गांव में कब्जा परिवर्तन के लिए पहुंची तो स्थानीय किसानों ने जमकर विरोध किया।
सड़क जाम और चकबंदी अधिकारी का पुतला दहन किया गया। कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया।
उन्होंने गांव में कैंप लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बाद चकबंदी कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इस मौके पर ग्राम समिति के अध्यक्ष रामपाल पटेल, शिवपूजन पटेल, राममूरत मौर्य, सिद्धनाथ, लोक शक्ति किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार, अवधेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें