फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: खेत जोतकर घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, दो घायल गंभीर

Sat, 02 Sep 2023 02:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

घोरावल-मिर्जापुर रोड पर पेढ़ ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोरावल-मिर्जापुर रोड पर पेढ़ ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई।जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


विसुंधरी गांव निवासी जवाहरलाल यादव (48) पुत्र रघुपति यादव बाइक से घर लौट रहे थे। पेढ़ गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास मिर्जापुर की तरफ जा रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर ने देखते ही जवाहरलाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गिरजा विश्वकर्मा और शिवम विश्वकर्मा निवासी ग्राम धुरकर, थाना राजगढ़, जिला मिर्जापुर को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। विसुंधरी के पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णकुमार पाल ने बताया कि मृतक जवाहरलाल यादव छोटे किसान थे। व

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ह अपनी जमीन में और बंटाई पर जमीन लेकर खेती कर रोजी रोटी चलाते थे। शुक्रवार को वह टमाटर के लिए खेत जोतने गांव में ही खेत पर गए थे। देर शाम घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। किसान  के दो पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें