म्योरपुर विकास खंड की सर्वे वाली ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का काम न होने से किसानों को सम्मान निधि से वंचित होने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने पंजीकरण के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
इसके लिए समाधान निकाले जाने की मांग की है। म्योरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत खैराही, रासपहरी, पिंडारी, नधिरा आदि ग्राम पंचायत में सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। इन गांवों के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से उनमें असंतोष है।
किसानों का कहना है कि वह जन सेवा केंद्र और अन्य माध्यमों से अपनी रजिस्ट्री का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा है। किसानों को सम्मान निधि न मिलने का खतरा थी मंडराने लगा है। किसान राजेश, रामनरेश, रामकेश, संतोष, भाईलाल, रमेश, विजय आदि ने शीघ्र इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।
इस संबंध में एडीओ कृषि श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे वाले गांव का डाटा ऑनलाइन नहीं है। लिहाला वहां फार्मर रजिस्ट्री का काम नहीं हो पा रहा है। इसका स्थाई हल निकालने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किया जाएगा। किसान सम्मन निधि बंद न हो इसके लिए भी प्रयास चल रहा है।