फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदा बेगम व निशा सिंह ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
चोपन नगर पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष फरीदा बेगम को शपथ दिलाते एसडीएम यमुनाधर चौहान? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
चोपन/रेणुकूट। नगर पंचायत चोपन की नवनिर्वाचित चेयरमैन फरीदा बेगम और रेणुकूट नगर पंचायत की चेयरमैन निशा सिंह ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। चोपन चेयरमैन को उपजिलाधिकारी राबट्र्सगंज यमुनाधर चौहान और रेणुकूट चेयरमैन को उपजिलाधिकारी दुद्धी सुशील कुमार यादव ने शपथ दिलाया। चोपन में नगर पंचायत सभागार में और रेणुकूट में गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

शपथ लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए चेयरमैन फरीदा बेगम ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। विश्वास दिलाती हूं कि अपने पति के अधूरे सपने और रुके हुए विकास कार्य को पूरी तन्मयता के साथ पूरी करूंगी और अपने दायित्वों का निर्वहन भी पूरी ईमानदारी से करूंगी। उन्होंने अधिकारियों व सभासदों से विकास कार्यो में सहयोग की अपील की। ब्लाक प्रमुख बबली ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने यह जिम्मेदारी फरीदा बेगम को दी है, उम्मीद है कि उस पर नगर पंचायत अध्यक्ष खरा उतरेंगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व प्रशासक उपजिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह, सहिदन बेगम, ईदू भाई, अनीस अहमद, इस्तियाक अहमद, सभासद कुशल सिंह, मोजिब आलम, रूपा देवी, चंद्रावती देवी, ऊषा देवी, विनीत कुमार, सुमनलता देवी, अनिल जायसवाल, नीरज जायसवाल, सर्वजीत यादव, सुशील साहनी, मोमबहादुर आदि रहे। रेणुकूट नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन निशा सिंह ने कहा कि जनता ने जो दायित्व दिया है, उन दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि स्व. बबलू सिंह के अधूरे काम व सपनों को पूरा करने के लिए सभी के साथ की जरूरत होगी। उन्होंने सभासदों से कहा कि वे अध्यक्ष निशा सिंह का विकास कार्यो को पूरा कराने में अपना सहयोग दें। इस मौके पर उप श्रम आयुक्त सरजू राम, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह, दिग्विजय प्रताप सिंह, राजकुमार अग्रहरि, श्रीनारायण पांडेय, रामराज सिंह, केएन ओझा, पीर मोहम्मद, फकीर अली, सुधीर सिंह, पंकज सिंह, राहुल प्रताप सिंह, इंद्रदेव सिंह, अखिलेश यादव, आशीष सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

रेणुकूट नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा सिंह को शपथ दिलाते एसडीएम दुद्घी सुशील कुमार या- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें