फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रिय लोगों को रोजगार दिलाने की मांग किया

विज्ञापन
खडिय़ा में आउटसोर्सिंग कंपनी कैंप पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल खडिय़ा कोयला क्षेत्र में आउटसोर्स के जरिए अधिभार (ओवर बर्डेन) हटाने वाली कंपनी में स्थानीय लोगों को समायोजित किए जाने को लेकर शुक्रवार को सत्तापक्ष के लोग आक्रामक हो गए। कंपनी का कार्य बंद कराने के बाद माहौल गरम हुआ तो सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। इस दौरान करीब दो घंटे कंपनी का कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

रोजगार के मसले पर भाजपा के पदाधिकारियों को कई बार आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया लेकिन बेरोजगारों को कार्य नहीं दिया। इसी बात से नाराज भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव के अगुवाई में भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता एनसीएल खडिय़ा कोयला क्षेत्र में मौजूद आउटसोर्सिंग कंपनी वीपीआर के कैंप पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के बीच वार्ता शुरू हुई इसी बीच कंपनी के अफसरों के सुरक्षा में लगे कर्मियों (बाउंसरों) के बीच किसी बात को लेकर धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसके चलते माहौल गरमा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस प्रकरण में दोनों पक्षों के तरफ से मारपीट किए जाने की तहरीर दी गई। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कुछ बेरोजगारों को थाने में बैठाए जाने की सूचना पर काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी थाना परिसर में पहुंच गए और आउटसोर्सिंग कंपनी के जिम्मेदारों पर आरोपों की झड़ी लगा दिया। भाजपा नेताओं का कहना था कि रोजगार के मुद्दे पर पूर्व में हुई बातचीत व आश्वासन के बाद भी कंपनी के नुमाइंदे अमल नहीं कर रहे इसी वजह से विवाद की स्थिति बन रही है। इस मौके पर गुप्तेश्वर सोनी, चंदन सिंह, मुस्तकीम, छठीलाल, पवन सोनी, आनंद पटेल, शिवनारायण भारती समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान वीपीआर कंपनी के खडिय़ा प्रोजेक्ट पीएम संजीव चंचनी, वीपीआर बीना के हरीश रेड्डी समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें