अनपरा। एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में कार्यरत पांच कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक बालाजी आयंगर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं की तारीफ करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। इससे पूर्व एसोसिएशन एवं विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वाले एमजीआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक रामस्वामी वेलुचामी, सिविल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक के मिश्रा, सीआर विभाग के अभियंता पीएस आर उपाध्याय, सीएंडआई विभाग के अभियंता एसएस के राम तथा सोना लाल ने रिहंद परियोजना में बिताए गए कार्यकाल एवं अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक के एन रेड्डी, महाप्रबंधक एम एम रमेश, महाप्रबंधक प्रचालन एके चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक एमटीपी केसी त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक एसवीडी रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संतोष विश्वकर्मा ने किया।