अनपरा। परिचालकीय संवर्ग संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को एक बैठक कर अनपरा तापीय परियोजना आवसीय परिसर में अवैध तरीके से रह रहे लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
संयोजक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आवासीय परिसर में बड़े पैमाने पर आवासों को अवैध तरीके से देकर संबंधित अधिकारियो द्वारा वसूली की जा रही है। बाहरी व्यक्तियों के आवासीय परिसर में रहने से परिसर का माहौल भी खराब हो रहा है। उन्होंने विद्युत जनपद अनुरक्षण खण्ड चतुर्थ अनपरा अ तापीय परियोजना के अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि विभिन्न श्रम संगठनों द्वारा आवासीय परिसर में कार्यालय बनाए गए हैं जिसकी कोई भी पूर्व में अनुमति नहीं ली गई। बाहरी व्यक्ति जैसे शिक्षा विभाग, बैंक, राजस्व, पीसीएल आदि के कर्मचारी या तो रिटायर हो गए हैं या स्थानांतरित हो गए। इसके बावजूद भी साधारण किराए पर अवैध रूप से इन आवासों में लोग रह रहे है। बैठक् में शारदा प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, बीके आनंद, राजकुमार सिंह, रमाशंकर यादव, अनिल यादव, विवेक सिंह आदि मौजूद थे।