फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमे की नमाज

विज्ञापन
दुद्धी ईदगाह में अलविदा का नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग-संवाद - फोटो : फुरसतगंज ​स्थित म​स्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी/चोपन। पवित्र रमजान महीने के अंतिम जुुमे पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान शांति, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी गई। शनिवार को जिले में ईद मनाई जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क रही। रमजान में इस बार नमाजियों को दो बार अलविदा की नमाज पढ़ने का मौका मिला। रॉबर्ट्सगंज नगर के उरमौरा में पेश इमाम मजहरूल हक, नई बस्ती मस्जिद में पेश इमाम नेयाजुद्दीन, पूरब मोहाल में पेश इमाम खुर्शीदुल इस्लाम और जामा मस्जिद में पेश इमाम तौफीक अहमद ने अलविदा की नमाज अदा कराई। नगर के जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने के कारण नमाज तीन शिफ्ट में कराई गई। दुद्धी के जामा मस्जिद में 12.30 पर अज़ान दिया गया और एक बजे मौलाना नजीरुल कादरी की कयादत में अक़ीदमंदों ने नमाज अदा की। दूसरी नमाज मकतब जब्बरिया में 1 बजे अजान व 1.30 पर हाफिज मसऊद साहब की इमामत में मुस्लिम बंधुओं ने अदा की। ईद-उल-फितर पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8 बजे तथा दूसरी नमाज जामा मस्जिद में 8.30 बजे पढ़ाए जाने का एलान किया गया। अलविदा नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा में सीओ राजेश कुमार रॉय कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अपने अधीनस्थ सहयोगियों के साथ नगर सहित निमियाडीह, बघाडू, दीघुल आदि स्थानों पर भ्रमण करते रहे। चोपन: नगर के जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमे पर नमाजियों से जामा मस्जिद खचाखच भरी रहीं। दोपहर बाद जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम रमज़ान कादरी के मुताबिक, पांच जुमे का मिलना कोई मामूली बात नहीं, बल्कि यह अल्लाह की खास रहमत और बरकत की निशानी है। इस मौके पर चेयरमैन उस्मान अली, नाजीम खान, ईदू भाई सर्राफ, अंजुमन सेक्रेटरी महफुज आरिफ, डाॅ. मुन्ना, चिराग अली आदि रहे।
विज्ञापन

नमाजियों की प्रतिक्रिया
मैं 63 साल से लगातार रोजा रख रहा हूं। ईद-उल-फितर का त्योहार हमें एक दूसरे के साथ प्यार और भाईचारे का संदेश देता है। ईद की नमाज अदा करने के बाद हमें अपने समाज की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। - मुस्ताक अहमद, सदर अंजुमन इस्लामिया कमेटी रॉबर्ट्सगंज।
चार साल की उम्र से रोजा रख रहा हूं। ईद उल फितर का त्योहार हमें अपने गुनाहों से माफी मांगने और नए सिरे से जीवन शुरू करने का अवसर देता है। ईद की नमाज के बाद हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। - अहमद शेख।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने की अपील
रॉबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह 8 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। इसकी जानकारी अंजुमन इस्लामिया कमेटी रॉबर्ट्सगंज के सदर मुस्ताक अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि छूटे लोग जामा मस्जिद में 8.30 बजे नमाज अदा करेंगे। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से ईदगाह में नमाज अदा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें