डायट परिसर में आयोजित हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित लोग। संव
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में शुक्रवार को जिला स्तरीय हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय एवं बीईओ रॉबर्ट्सगंज महेन्द्र मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसकेे बाद एसआरजी,एआरपी ने बाल वाटिका एवं प्री-प्राइमरी शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने सरकार के मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला समन्वयक प्रशिक्षण जयकिशोर वर्मा, एसआरजी संजय मिश्रा, विद्या सागर, एआरपी दिनेश कुमार मिश्रा, कमल नारायण सिंह, धनंजय द्विवेदी, ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर वरुण कुमार त्रिपाठी सभी ब्लॉक के नोडल शिक्षक, नोडल संकुल शिक्षक, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल वाटिका के प्रत्येक ब्लॉक के एक निपुण बच्चा को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र बीईओ ने प्रदान कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया। संचालन एआरपी दिनेश कुमार मिश्रा ने किया।