फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: दिल्ली से मजदूर का शव लेकर आए एंबुलेंस को परिजनों ने रोका, मुआवजे की मांग, बाद में माने

Sun, 08 Jun 2025 05:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

दिल्ली में काम करने वाले मजदूर की करंट लगने के बाद छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस से उसका शव गांव लाया गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग रखी बाद में ठेकेदार ने आश्वासन दिया और अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव निवासी मजदूर की दिल्ली के पास लोनी में काम के दौरान करंट लगने के कारण छत से गिरकर मौत हो गई। शनिवार की देर शाम उसका शव एंबुलेंस से गांव आया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव लेकर आई एंबुलेंस को रोक लिया। वह पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। ठेकेदार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद एंबुलेंस को छोड़ा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सम्मेलाल उर्फ गुड्डू (30) को दुद्धी थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी एक व्यक्ति दिल्ली काम कराने के लिए ले गया था। छत की दो मंजिल इमारत पर कार्य के दौरान गुड्डू हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। वह झटका खाकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

साथी सरफराज अहमद ने बताया की गुड्ढू लोनी के पास दो मंजिल भवन पर काम कर रहा था। छत के बगल में ग्यारह हजार क्षमता का तार गया था। पाइप ढोने के दौरान करंट की चपेट में आकर छत से नीचे गिर गया। उसके कमर की हड्डी टूट गई थी। शनिवार की देर शाम शव लेकर एंबुलेंस गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और उसके चालक को रोक लिया।
विज्ञापन


ठेकेदार की ओर से कोई आर्थिक मदद न मिलने पर परिजनों ने एंबुलेंस को 16 घंटे तक रोके रखा। गुड्डू की पत्नी सीता देवी ने म्योरपुर थाने पर लिखित तहरीर दी। सीता देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति ही आजीविका का सहारा था। ग्राम प्रधान जगनारायण कनौजिया ने बताया कि ठेकेदार की ओर सेकोई सेफ्टी किट नहीं दिया गया था।

बिना सुरक्षा के ही कार्य कराए जाने से यह हादसा हुआ। मामले में म्योरपुर प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एंबुलेंस रोका था। ठेकेदार से बात हुई है। मुआवजे की कुछ रकम आने के बाद एंबुलेंस को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें