फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को देशभक्ति गीतों से किया याद

Thu, 13 Aug 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना आवासीय परिसर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में गुुरुवार को संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर गायन कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने लोगों ने शहीदों के बलिदान की याद दिला दी।
विज्ञापन

मां तुझे सलाम, मां तुझे सलाम.., ऐ वतन, ऐ वतन हमको तेरी कसम.. जैसे भक्तिगीतों से माहौल सरोबार हो गया। जूनियर वर्ग में लाल सदन को प्रथम, नीले सदन को द्वितीय और हरे सदर को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में मां तुझे सलाम.. गीत की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए नीले सदन को प्रथम घोषित किया गया। फादर लेंसी डिकोना, सिस्टर जोशीला और टाइटस डिसूजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस डिसूजा ने छात्र-छात्राओं के प्रतिभा की सराहना की। कहा कि बालमन ऊंचाइयां छूना चाहता है, बस उसे सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को आगे और बेहतर के लिए प्रेरित भी किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें